Indian Railways Rules and Regulations: आजकल कोहरे की वजह से लगभग सभी ट्रेने देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को क्या करना चाहिए हम आपको आज इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : Adobe stock
Indian Railways Rules and Regulations: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में सर्दियों ने भी तेजी से दस्तक दे दी है। अब सर्दी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल सा होने लगा है। आलम कुछ ऐसा होने लगा है कि उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे लगभग सभी लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
कई बार ट्रेन का सही समय पता न चलने से यात्रियों को परेशानी, ठंड और असुविधा का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। हालांकि, अगर यात्री थोड़ी सावधानी और सही जानकारी के साथ यात्रा करें, तो इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अगर आप भी स्टेशन पर बैठे हैं और ट्रेन के लेट होने के कारण परेशान हो रहे हैं तो घबराएं नहीं, यहां हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आपकी असुविधा में थोड़ी कमी आएगी।
विज्ञापन
2 of 6
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : Adobe stock
1. ट्रेन स्टेटस चेक करते रहें
NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड से ट्रेन की लाइव स्थिति जांचते रहें। अगर आपकी ट्रेन काफी ज्यादा देरी से चल रही है तो घर से उसी समय के हिसाब से निकलें। अगर आप स्टेटस देखकर नहीं चलेंगे तो हो सकता है कि आपको दिक्कत का सामना करना पड़े। इसलिए पहले ये चेक कर लें कि ट्रेन वर्तमान में है कहां, तभी घर से निकलें।
विज्ञापन
3 of 6
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : पीटीआई
2. वेटिंग रूम में बैठे
अगर स्टेशन आने के बाद भी ट्रेन काफी लेट है तो वेटिंग रूम का टिकट लेकर वहां इंतजार करें। सर्दी के मौसम में प्लेमफॉर्म पर इंतजार करने से आपको सर्दी लग सकती है। इसलिए वेटिंग रूम का टिकट लेकर वहां स्टे करें। अब लगभग हर स्टेशन पर एसी और नॉन एसी टिकट के हिसाब से वेटिंग रूम मिलते हैं, जहां आप प्रतिघंटे के हिसाब से रुपये देकर रुक सकते हैं।
4 of 6
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : x/@RailMinIndia
3. रेलवे कर्मचारियों से जानकारी लें
कई बार ऐसा होता है कि ऑनलाइन ट्रेन का सही स्टेटस नहीं दिखता है ऐसे में घबराएं नहीं। किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति में रेलवे स्टाफ या हेल्पडेस्क से संपर्क करें। हर रेलवे स्टेशन पर आपको हेल्प डेस्क मिलेगी, जहां एक कर्मचारी बैठा होता है। ये कर्मचारी आपकी हर असुविधा में आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : अमर उजाला
4. सतर्क रहें
कोहरे के कारण अक्सर ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल जाता है। ऐसे में कभी भी अचानक प्लेटफॉर्म बदलने या ट्रेन आने की घोषणा हो सकती है, इसलिए अलर्ट रहें। अगर आप हर अनाउंसमेंट को ध्यान से सुनेंगे तो आपको पता लगेगा कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी। कई बार अनाउंसमेंट न सुनने की वजह से हड़बड़ी हो जाती है।
कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हो रही है तो क्या करें यात्री?
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
5. इस नंबर पर करें संपर्क
अगर आपको स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा हो रही है तो 139 पर कॉल करके आप मदद ले सकते हैं। ये नंबर पूरी तरह से टोल-फ्री है। ऐसे में अगर कहीं किसी तरह की दिक्कत है तो बिना डरे 139 पर कॉल करें। ये सेवा कई भाषाओं में उपलब्ध है।