फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराने के बाद भी खाते में नहीं आए पैसे, तो ये हो सकती है वजह

Sun, 30 Jul 2023 11:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को देश के किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। हाल ही में 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान भारत सरकार ने देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
वहीं देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में ये किसान काफी परेशान हैं। 

MF SIP: बच्चों की पढ़ाई के लिए करना चाहते हैं पैसे इकट्ठा, यहां करें 4 हजार रुपये निवेश, मिल सकते हैं 52.7 लाख
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : Istock
कई किसान तो ऐसे हैं, जिन्होंने योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराया है। उसके बाद भी उनको योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में आपको जिले के संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इस दौरान आपको नोडल अधिकारी से किस्त न आने की वजह पूछनी है। अगर आपने भूलेखों और ई-केवाईसी का सत्यापन करा रखा है। ऐसे में किस्त न आने की मुख्य वजह योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी का देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 

ITR Filing Last Date: 31 जुलाई है आखिरी तारीख, महीना खत्म होने से पहले जरूर कर लें यह काम, वरना लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें