Pan Card Alert: कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जिन्हें बनवाना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इनके न होने पर कई बार कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आप अपने पैन कार्ड को ही ले लीजिए। पैन कार्ड हमारे कई कामों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, वित्तीय लेन देन करना हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, आईटीआर दाखिल करना हो, टैक्स भरना हो आदि कई कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो जाए, तो आप क्या करेंगे? दरअसल, पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है और चोरी होने पर इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पैन कार्ड के चोरी होने पर आपको क्या करना है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...