फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Svanidhi Yojana: रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी मिल रहा है 50 हजार रुपये का लोन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Thu, 21 Jul 2022 05:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Svanidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Svanidhi Yojana: कोरोना महामारी का व्यापक प्रभाव हमारे देश के ऊपर पड़ा है। महामारी के कारण देश में करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति थोड़ा सामान्य जरूर हुई है। वहीं देश में बेरोजगारी की दरों में अभी भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में नौकरी न मिल पाने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार लोगों को रोजगार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के 10 हजार रुपये का लोन दे रही है। कोरोना महामारी ने सबसे ज्यदा स्ट्रीट वेंडर्स को प्रभावित किया था। ऐसे में सरकार ने स्वनिधि योजना की शुरुआत खासतौर पर रेहड़ी पटरी का काम करने वाले लोगों के लिए किया है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Svanidhi Yojana - फोटो : iStock
स्वनिधि योजना की खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम के अंतर्गत 10 हजार रुपये का लोन लेता है और वह इसे समय पर चुका देता है। ऐसे में उसको अगली बार योजना के तहत 20 हजार रुपये तक का लोन मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Svanidhi Yojana - फोटो : istock
वहीं दूसरी बार भी समय पर लोन चुकाने से वह तीसरी बार 50 हजार रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस स्कीम के अंतर्गत लोन के लिए आवेदन करते समय आपको किसी प्रकार की गारंटी को देने की जरूरत नहीं होगी।

4 of 5
PM Svanidhi Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन लेना चाहते हैं। ऐसे में आप इसके लिए किसी भी सरकारी बैंक में विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। बैंक में आपको स्वनिधि योजना का फॉर्म भरकर उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Svanidhi Yojana - फोटो : istock
इसके बाद आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा। वेरिफिकेशन के बाद आपके खाते में लोन की पहली किस्त को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोन के पैसे तीन बार में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें