Phone Chori Ho Jaye To Kya Kare: आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें सिर्फ कॉल या मैसेज ही नहीं बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और निजी डेटा भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए तो यह सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि आपकी निजी जानकारी के लिए भी खतरा बन सकता है।
अधिकांश लोग फोन चोरी होने के बाद घबराकर गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप तुरंत सही कार्रवाई करें। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि फोन चोरी होने पर कौन-कौन से कदम तुरंत उठाने चाहिए। अगर आपने सबी समय पर सही कदम उठाया, तो हो सकता है कि आपका मोबाइल बरामद हो जाए।
विज्ञापन
2 of 5
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : adobe stock
फोन को तुरंत लॉक करें
फोन चोरी होने पर सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है अपने मोबाइल को तुरंत लॉक करना।
एंड्रॉइड यूज़र्स गूगल के Find My Device एप या वेबसाइट के जरिए अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं।
इस फीचर से आप फोन का लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और डिवाइस को लॉक कर सकते हैं।
आईफोन यूजर्स भी Find My iPhone के माध्यम से अपने फोन की स्थिति जान सकते हैं और इसे लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : adobe stock
सिम को तुरंत ब्लॉक कराएं
फोन चोरी होने के बाद अपने नेटवर्क प्रोवाइडर को तुरंत सूचित करें।
इससे आपका नंबर अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाता है और कोई भी आपके नाम से कॉल, मैसेज या ऑनलाइन धोखाधड़ी नहीं कर सकता।
अधिकांश मोबाइल ऑपरेटर SMS या कॉल के माध्यम से तुरंत सिम ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं।
4 of 5
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : adobe stock
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं
स्थानीय पुलिस थाने में FIR दर्ज कराना बेहद जरूरी है।
रिपोर्ट में फोन का मॉडल, रंग, IMEI नंबर और चोरी की तारीख/समय सही-सही लिखवाएं।
ये भविष्य में फोन बरामद होने या अपराधी को पकड़ने में मदद करता है।