फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: तेजी से खत्म हो रही है स्मार्टफोन की बैटरी, तो सेटिंग में करें ये बदलाव

Tue, 03 Jan 2023 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tips and Tricks - फोटो : iStock
Tips and Tricks: आज के समय स्मार्टफोन का उपयोग हम में से कई लोग करते हैं। स्मार्टफोन आने के बाद कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज हम अपने कई जरूरी कार्यों को ऑनलाइन ही स्मार्टफोन की मदद से अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं आज के समय स्मार्टफोन मनोरंजन का एक बड़ा साधन भी बन चुके हैं। इसी वजह से ज्यादातर लोग रोजाना घंटों स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर स्मार्टफोन उपयोगकर्ता की यह शिकायत रहती है कि उनके मोबाइल फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म हो जाती है।

ऐसे में हमें बार-बार अपने स्मार्टफोन को चार्ज करना पड़ता है। इस कारण समय की काफी बर्बादी होती है। घंटों मोबाइल फोन चार्ज में लगे होने से कई बार हम अपने जरूरी काम को मोबाइल फोन पर नहीं कर पाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाने से आपके स्मार्टफोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Tips and Tricks - फोटो : istock

ज्यादा ब्राइटनेस पर न करें इस्तेमाल

  • अगर आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा ब्राइटनेस पर करते हैं।
  • ऐसे में उसकी बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है।
  • आपको अपने स्मार्टफोन की बैटरी की खपत कम करने के लिए उसका इस्तेमाल कम ब्राइटनेस पर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Tips and Tricks - फोटो : istock

इन सेटिंग्स को करें ऑफ

  • इसके अलावा अगर कोई जरूरत नहीं है।
  • ऐसे में आपको अपने स्मार्टफोन में जीपीएस, ब्लूटूथ और वाईफाई को बंद कर देना चाहिए।
  • मोबाइल फोन की यह सेटिंग काफी ज्यादा मात्रा में बैटरी की खपत करती है।

SBI: पेंशन स्लिप से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक अब व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक, जानें डिटेल्स

4 of 5
Tips and Tricks - फोटो : istock

बैकग्राउंड एप्स को न करें रन

  • इसके अलावा आपको अपने स्मार्टफोन में कई सारे बैकग्राउंड एप्स को रन नहीं करना चाहिए।
  • एप्स का इस्तेमाल करने के बाद उसको बंद कर दें। इससे बैटरी की काफी ज्यादा बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tips and Tricks - फोटो : istock

लाइव वॉलपेपर का न करें इस्तेमाल

  • इसके अलावा आपको कभी भी अपने स्मार्टफोन में लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल करने से मोबाइल फोन की बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है।


Geyser: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने में लगता है डर, तो घर ले आएं ये सस्ता पोर्टेबल गीजर, महज इतनी है कीमत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें