Gas Cylinder Leak Safety Tips: पहले की तरह अब लोग लकड़ियों के चूल्हे में बेहद कम ही खाना बनाते हुए नजर आते हैं, क्योंकि अब इनकी जगह गैस सिलेंडर ने ले ली है। आपको अब लगभग सभी घरों में ये देखने को मिल जाते हैं। गैस सिलेंडर के आने से लोगों को काफी सुविधा भी हुई है, लेकिन हम ये बात बिल्कुल नहीं भूल सकते कि इसके इस्तेमाल के दौरान हमें कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारी जान तक खतरे में पड़ सकती है। वहीं, अगर कभी गैस लीक हो जाए, तो आपको ये पता होना जरूरी है कि ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। तो चलिए जानते हैं गैस सिलेंडर लीक होने पर आप क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...