फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बड़े विवाद में आया ट्विटर के पूर्व CEO का नाम, इतनी संपत्ति के हैं मालिक, जीते हैं ऐसी जिंदगी

Tue, 13 Jun 2023 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jack Dorsey - फोटो : Istock
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी का नाम इन दिनों काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में जैक डॉर्सी ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए एक बड़ी बात कही है। उनके मुताबिक सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को बैन करने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उन पर दबाव बनाया था। इसके अलावा उनको भारत में ट्विटर बंद करने की धमकी भी दी गई थी। ऐसे में भारत में जैक डॉर्सी की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जैक डॉर्सी की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिलेनियर अपनी साफ सुथरी छवि को लेकर काफी मशहूर रहा है। इसके अलावा जैक अपनी जिंदगी को अलग अंदाज से जीने के लिए भी जाने जाते हैं। इनका जन्म 19 नवंबर, 1976 को अमेरिका के सेंट लुईस में हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 6
Jack Dorsey - फोटो : Istock
जैक को बचपन से ही कंप्यूटर में काफी उत्सुकता थी। अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मिसौरी कॉलेज में एडमिशन लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी किए बिना ही बीच में कॉलेज को छोड़ दिया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक प्रोग्रामर के रूप में की। 
विज्ञापन

3 of 6
Jack Dorsey - फोटो : Istock
अपने जीवन के शुरुआती दौर में उन्होंने टैक्सी डिस्पैचिंग सॉफ्टवेयर को बनाया, जिसे बाद में टैक्सी कैब नामक एक कंपनी ने खरीद लिया। साल 2006 में जैक अपने दो दोस्त इवन विलियम और क्रिस्टोफर स्टोन को बुलाते हैं। यही वह साल था जब जैक ने इन दोनों दोस्तों के साथ मिलकर एक माइक्रोब्लॉगिंग सर्विस ट्विटर की शुरुआत की। 

4 of 6
Jack Dorsey - फोटो : Social Media
यह एक खास तरह का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म था, जहां यूजर्स 140 कैरेक्टर्स के अंदर मैसेज को भेज सकते थे। धीरे-धीरे यह प्लेटफॉर्म काफी तेजी से लोकप्रिय होने लगा। इसके बाद साल 2013 में ट्विटर का आईपीओ आता है। इस आईपीओ की मदद से कंपनी ने कुल 1.8 बिलियन डॉलर्स उठाए। वहीं साल 2009 में Jim McKelvey के साथ मिलकर जैक डॉर्सी ने एक खास तरह के मोबाइल पेमेंट वेंचर स्क्वायर को भी कॉ-फाउंड किया। हालांकि, बीते साल 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया।
विज्ञापन

5 of 6
ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी। - फोटो : Social Media
आज के समय जैक डॉर्सी की कुल नेट वर्थ 4.3 बिलियन डॉलर्स है। अपने एक इंटरव्यू में जैक बताते हैं अपनी प्रोडक्टिविटी और कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए वह रोजाना सुबह और रात में ध्यान करते हैं। इसके अलावा वह रोजाना 7 मिनट का इंटेंसिव वर्कआउट भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jack dorsey
जैक सामान्य पानी से नहाने की बजाए रोजाना आइस बाथ लेते हैं। उनके मुताबिक आइस बाथ लेने से मस्तिष्क की कई शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इससे उनको ब्रेन की फुल प्रोडक्टिविटी लेने में मदद मिलती है। वहीं बात अगर जैक डॉर्सी की कार कलेक्शन की करें, तो जैक ने कई बार इस बारे में बताया है कि उनको कार चलाने का ज्यादा शौक नहीं है। वह ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, जैक ने साल 2011 में E92 BMW M3 खरीदी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें