यूपीआई आने के बाद डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में एक बड़ी क्रांति आई है। आज बड़े पैमाने पर लोग यूपीआई के जरिए लेनदेन कर रहे हैं। इसने डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम को लोकतांत्रिक बनाने का काम किया है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर यूपीआई के जरिए लेनदेन हो रही है। यूपीआई के जरिए लेनदेन के लिए लोग गूगल पे, फोन पे जैसे एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं।
अगर आप भी यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए इन एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। एक तरफ जहां यूपीआई आने के बाद लोगों को लेनदेन करने में आसानी हुई है। वहीं साइबर ठग भी काफी सक्रिय हो गए हैं। वो तरह तरह के हथकंडों का इस्तेमाल लोगों के साथ जालसाजी करने के लिए कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान गूगल पे, फोन पे एप पर यूपीआई का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए।