PM Awas Yojana: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रमीण क्षेत्रों में अपना जीवन व्यापन करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आपको इसका लाभ मिलना तय है। इसके लिए सरकार की तरफ से पात्रता सूची से लेकर आवेदन तक की पूरी प्रक्रिया और लाभ कैसे देना है, इसकी भी व्यवस्था की गई होती है। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना को ही ले लीजिए। इसके अंतर्गत अगर आप पात्र हैं और आपका कच्चा मकान है तो सरकार की तरफ से आपको घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि आप अपना घर बनवा सके। ऐसे में अगर आप भी आवेदन करने जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...