अचानक बीमारी या दुर्घटना के समय अस्पताल में भर्ती होने पर लोग अपने हेल्थ इंश्योरेंस के सहारे निश्चिंत होना चाहते हैं कि सारा खर्च बीमा कंपनी उठा लेगी। मगर कई बार अस्पताल के बेड पर इलाज चल रहा होता है और अचानक बीमा कंपनी की तरफ से कैशलेस क्लेम खारिज या रिजेक्ट होने का संदेश आ जाता है।
इस अचानक आई मुसीबत से मरीज और उसका परिवार घबरा जाता है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि इस स्थिति में अस्पताल का बिल कैसे भरा जाए। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति आ जाए, तो घबराने के बजाय सही कानूनी और व्यावहारिक कदम उठाने चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।