Risks of Not Doing Dakhil Kharij: जमीन या मकान खरीदने के बाद सबसे पहले हमारे मन में यही ख्याल आता है कि अब संपत्ति पूरी तरह से हमारी हो गई है। लोग कोर्ट या सब-रजिस्टार ऑफिस जाकर रजिस्ट्री का काम तो बहुत ही धूमधाम से पूरा करवा लेते हैं, लेकिन इसके बाद की एक सबसे अहम कानूनी प्रक्रिया को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को राजस्व विभाग की भाषा में 'दाखिल-खारिज' या 'म्यूटेशन' कहा जाता है।
बहुत से आम लोगों को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं होती है कि सिर्फ रजिस्ट्री करा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि सरकारी दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कराना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप जमीन खरीदने के बाद समय पर दाखिल-खारिज नहीं करवाते हैं, तो भविष्य में आपको बहुत बड़ी कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके क्या-क्या गंभीर नुकसान हो सकते हैं।