फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Laptop: ऑफिस के लैपटॉप का कर रहे इस्तेमाल, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 21 Feb 2025 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Office Laptop - फोटो : Freepik
आज के समय हम में से अधिकतर लोग ऑफिस का काम लैपटॉप या कंप्यूटर पर करते हैं। इस कारण कई कंपनियां कर्मचारियों को काम करने के लिए लैपटॉप प्रदान करती हैं। अगर आपके पास भी ऑफिस का काम करने के लिए उनका दिया हुआ लैपटॉप है, तो यह खबर खास आपके लिए है। ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीते सालों से लगातार लोगों की प्राइवेसी में सेंध और साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। ऐसे में अगर आप ऑफिस के लैपटॉप में अपनी निजी चीजें रख रहे हैं, तो भविष्य में आपको कई खतरों का सामना करना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Office Laptop - फोटो : Freepik
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप ऑफिस के लैपटॉप में क्या कर रहे हैं उसको कंपनी की आईटी टीम ट्रैक कर सकती है। ऐसे में आपको अपने ऑफिस के लैपटॉप में कभी भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Office Laptop - फोटो : Freepik
यही नहीं आपको ऑफिस के लैपटॉप में अपनी निजी फोटो या वीडियो को सेव करके नहीं रखना चाहिए। नौकरी से रिजाइन देने के बाद आप उस लैपटॉप में से सभी चीजों को डिलीट करके कंपनी को तो सबमिट कर देते हैं। 

IRCTC: सस्ते में आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए केरल, इतने किराये में खाने पीने से लेकर ठहरने की भी होगी व्यवस्था

4 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, लैपटॉप से फोटो और वीडियो को डिलीट करने के बाद भी उसे डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है। अगर आपने अपनी कोई निजी फोटो या वीडियो लैपटॉप में सेव किया था तो उसे भी आसानी से रिकवर किया जा सकता है। इससे भविष्य में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Office Laptop - फोटो : Adobe Stock
आपको ऑफिस लैपटॉप का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों के लिए नहीं करना चाहिए। ऑफिस के लैपटॉप में अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे जब आप कंपनी को वापस करेंगे इस स्थिति में उसके पासवर्ड लैपटॉप में सेव रह सकते हैं। इससे आपको भविष्य में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें