Mobile Battery Is Swollen: मोबाइल फोन चलाने के लिए उसकी बैटरी का चार्ज होना बेहद जरूरी है। लोग घर पर, ऑफिस में या जब भी मोबाइल की बैटरी डाउन होती है तो चार्ज करते हैं। यही नहीं, लोग अपने साथ पावर बैंक तक लेकर चलते हैं।
पर कई बार बैटरी में गड़बड़ होने लगती है जिसकी शुरुआत आमतौर पर स्लो चार्जिंग से होती है। पहले मोबाइल फोन चार्ज नहीं होता और फिर धीरे-धीरे अन्य दिक्कतें आ जाती हैं जिसमें से एक परेशानी होती है बैटरी फूलने की। ऐसे में आपको पता होना जरूरी हो जाता है कि मोबाइल की बैटरी फूलने पर आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।