फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: इस तरह करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, 5 लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज

Sat, 26 Jul 2025 08:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। योजना के लाभार्थी को भर्ती होने से लेकर दवाइयों और ऑपरेशन तक कोई खर्च नहीं करना पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार द्वारा कई लोककल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। यह देश की बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं। योजना के लाभार्थी को भर्ती होने से लेकर दवाइयों और ऑपरेशन तक कोई खर्च नहीं करना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना है। वहां आपकी पात्रता को चेक किया जाएगा। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो जनसेवा केंद्र पर बैठा अधिकारी स्कीम में आपका रजिस्ट्रेशन कर देगा। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आवेदन करने के बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू किया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। इस कार्ड की मदद से आप अपना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली या पानी का बिल आदि दस्तावेज शामिल हैं।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें