Apply Ayushman Card: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे, लेकिन इस दौड़ती-भागती जिंदगी में बीमारियों से बच पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। वहीं, अगर बीमार होने पर अस्पताल जाएं, तो इलाज में भी काफी पैसे खर्च होते हैं। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, उनके लिए अस्पताल का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोग आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इस कार्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...