DMRC Ticket Penalty Rules: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो को सबसे तेज, सुविधाजनक और लोकप्रिय साधन माना जाता है, जिसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्रियों को टोकन, स्मार्ट कार्ड या क्यूआर कोड आधारित टिकट का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसके जरिए स्टेशन के ऑटोमैटिक गेट खुलते हैं।
लेकिन कई बार जल्दबाजी या लापरवाही के कारण सफर के दौरान यात्रियों का टोकन या टिकट कहीं खो जाता है, जिससे गंतव्य स्टेशन पर उतरते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी स्थिति बन जाए, तो नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि टिकट खोने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है।