फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं है पात्र? जानें नियम

Tue, 17 Nov 2026 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card Eligibility and Benefits: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है
  • मुफ्त इलाज के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card: आज के समय में अस्पताल में इलाज कराना काफी महंगा हो गया है। छोटी बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी तक के इलाज में अच्छी-खासी रकम खर्च हो सकती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना काफी मददगार साबित होती है।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ मुख्य रूप से गरीब और वंचित परिवारों को दिया जाता है
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और निर्धारित वंचित श्रेणियों में आने वाले लोग इसके लिए पात्र माने जाते हैं
  • जो लोग 70 साल या उससे अधिक उम्र के हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को नहीं मिलता इस योजना का लाभ?
  • सरकारी नौकरी करने वाले कुछ परिवार
  • आयकर दाता
  • संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
  • पीएफ और ईएसआईसी का लाभ ले रहे लोग

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, कैसे चेक करें?
  • इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जा सकते हैं
  • यहां पर AM I Eligible वाले ऑप्शन पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • आप नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, जो हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • ऐसे में आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें