भारत के आर्थिक विकास में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा, बड़े स्तर पर यह जरूरी सामानों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के आर्थिक ढांचे में इसका एक अहम योगदान है। देश में लाखों लोगों के लिए भारतीय रेलवे रोजगार का एक अहम साधन है। आज के इस डिजिटल इंडिया अभियान में भारतीय रेलवे भी जुड़कर अपनी कई सेवाओं का लाभ यात्रियों को डिजिटली पहुंचा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों को ट्रेनों में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।