फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 1 लीटर डीजल में कितने किलोमीटर चलती है ट्रेन? जानिए यहां

Wed, 01 Jan 2025 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर 1 लीटर डीजल में ट्रेन कितने किलोमीटर का सफर तय करती है?
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारत के आर्थिक विकास में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा, बड़े स्तर पर यह जरूरी सामानों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के आर्थिक ढांचे में इसका एक अहम योगदान है। देश में लाखों लोगों के लिए भारतीय रेलवे रोजगार का एक अहम साधन है। आज के इस डिजिटल इंडिया अभियान में भारतीय रेलवे भी जुड़कर अपनी कई सेवाओं का लाभ यात्रियों को डिजिटली पहुंचा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों को ट्रेनों में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।

विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर 1 लीटर डीजल में ट्रेन कितने किलोमीटर का सफर तय करती है? ट्रेन कितना माइलेज देती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेन में कितने डिब्बे लगे हुए हैं और वह कितना वजन अपने साथ लेकर सफर कर रही है।

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

24 से 25 कोच वाला ट्रेन इंजन 1 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब 6 लीटर डीजल की खपत करता है। वहीं, सुपरफास्ट ट्रेनें यात्री ट्रेनों की तुलना में कम डीजल की खपत करती हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पैसेंजर ट्रेनों में जो इंजन लगा होता है, वह 5 से 6 किलोमीटर का सफर तय करने में 1 लीटर डीजल की खपत करता है। इसके अलावा, 12 डिब्बों के साथ सफर करने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन 1 किलोमीटर का सफर पूरा करने के लिए करीब 4.5 लीटर डीजल की खपत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
सुपरफास्ट ट्रेनों में आप 1 लीटर डीजल में 230 मीटर का सफर तय कर सकते हैं। वहीं, जो यात्री ट्रेनें होती हैं, वे 180 से 200 मीटर की दूरी 1 लीटर डीजल में तय करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें