फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM Card: क्या आप जानते हैं एटीएम कार्ड पर क्यों लिखे जाते हैं 16 अंकों के नंबर, जानिए क्या है इनका मतलब

Fri, 21 Jul 2023 10:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card - फोटो : Istock
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card: आज की इस ग्लोबल अर्थव्यवस्था को नया आयाम देने में बैंकिंग ने एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेन देन की पारंपरिक व्यवस्था से आगे आकर बीते 30 से 40 सालों में लेन देन के कई नए आयाम सामने निकलकर आए हैं। वहीं बीते कुछ सालों में आई डिजिटल क्रांति ने इसे एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड है। एटीएम कार्ड की मदद से न केवल हम किसी भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं बल्कि इसका उपयोग हम डिजिटल ट्रांजैक्शन में भी कर रहे हैं। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर एटीएम कार्ड पर जो 16 अंकों की डिजिट लिखी होती है। उसका क्या मतलब होता है? अगर नहीं, तो आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card - फोटो : istock
आपके एटीएम कार्ड पर लिखा जो पहला अंक होता है। वह इस बारे में बताने का काम करता है कि आपके एटीएम कार्ड को किस संस्था ने जारी किया है। इसको मेजर इंडस्ट्री आइडेंटिफायर के नाम भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card - फोटो : Istock
पहले अंक के बाद के जो अगले पांच अंक होते हैं। उसको ईश्यूर आइडेंटिफिकेशन नंबर से जाना जाता है। उदाहरण के तौर पर इसे इस तरह समझिए जैसे मास्टर कार्ड - 5XXXXX, वीजा के लिए 4XXXXX।

4 of 5
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card - फोटो : Istock
इसके बाद 7वें अंक से लेकर 15वें अंक तक जो नंबर लिखा होता है। वह बैंक अकाउंट से लिंक होता है। यह बैंक अकाउंट नंबर नहीं होता है बल्कि आपके अकाउंट से लिंक करने के लिए एक खास तरह का नंबर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is The Meaning Of 16 Digit Number On ATM Card - फोटो : pixabay
इसके अलावा आपके एटीएम कार्ड पर जो अंतिम अंक लिखा होता है। उसको चेकसम डिजिट कहा जाता है। अंतिम अंक यानी चेकसम डिजिट आपके कार्ड की वैलिडिटी के बारे में बताने का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें