Air Conditioner Heater Mode Benefits: भारत में एयर कंडीशनर यानी एसी को आमतौर पर केवल गर्मियों के दिनों में ठंडक पाने का साधन माना जाता है। लेकिन जैसे ही कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं चलती हैं, लोग अपने घरों में कमरों को गर्म करने के लिए हीटर का इस्तेमाल करने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि बाजार में एक ऐसा विशेष एसी भी आता है जो गर्मियों में ठंडा और सर्दियों के मौसम में कमरे को गर्म रखता है?
सामान्य एसी और इस विशेष 'हॉट एंड कोल्ड एसी' की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर होता है। सही जानकारी न होने के कारण कई लोग सर्दियों में नॉर्मल एसी चलाकर उसे खराब कर बैठते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि सामान्य एसी और हॉट एंड कोल्ड एसी में क्या मुख्य अंतर है।