अगर आप नौकरी करते हैं, तो जाहिर है कि आपका पीएफ खाता भी होगा? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी पेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इनमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है, और उतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करती है। ईपीएफओ की तरफ से सालाना ब्याज, एडवांस क्लेम जैसी सुविधाएं कर्मचारियों को दी जाती है। वहीं, ईपीएफओ की तरफ से ई-नॉमिनेशन करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन लोग इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर इसकी आखिरी तारीख कब है? क्या ये सभी को कराना अनिवार्य है? अगर ई-नॉमिनेशन नहीं करवाते हैं, तो कौन से काम अटक सकते हैं? आदि। अगर आपके मन में भी ये सब सवाल चल रहे हैं, तो चलिए हम आपके इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं क्योंकि ईपीएफओ की तरफ से इस पर स्पष्ट जानकारी दी गई है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...