फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, ऐसे करें उसको चेक

Sun, 01 May 2022 01:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : Istock
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder: हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। भारत सरकार देश के गरीब लोगों तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चला रही है। अगर आपके घर में भी एलपीजी गैस सिलेंडर है, तो ये खबर आपके लिए है। क्या आपको इस बारे में पता है कि एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट, सिलेंडर पर ही लिखी होती। एक्सपायरी डेट के बाद सिलेंडर को इस्तेमाल करना काफी खतरनाक होता है। एक्सपायर हुए सिलेंडर को इस्तेमाल करने पर उसके फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको रसोई गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम जाानेंगे कि कैसे आप सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : Istock
रसोई गैस सिलेंडर के ऊपर कई महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं। इससे आप सिलेंडर के वजन के बारे में पता लगा सकते हैं। सिलेंडर के सबसे ऊपर पट्टी पर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में भी लिखा होता है।
विज्ञापन

3 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : Istock
आपने सिलेंडर की पट्टी पर ये लिखा जरूर देखा होगा A-24, B-24, C-24 या D-26। इसी से ही रसोई गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में जाना जा सकता है।

4 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : Istock
इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि कैसे आप इन नंबरों से पता लगा सकते हैं कि रसोई गैस सिलेंडर कब एक्सपायर होगा? गैस सिलेंडर पर लिखे ABCD साल के 12 महीनों को दर्शाने का काम करते हैं।  
  • A - जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।
  • B - अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।
  • C - जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।
  • D - अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।
विज्ञापन

5 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : Istock
इन अल्फाबेट के आगे लिखे नंबर साल को दर्शाने का काम करते हैं। मान लीजिए आपके गैस सिलेंडर पर A-24 लिखा हुआ है। इस स्थिति में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2024 में जनवरी से मार्च महीने के बीच एक्सपायर होगा। वहीं अगर आपके सिलेंडर की पट्टी पर D-26 लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
What Is the Expiry Date of LPG Cylinder - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्थिति में आपका सिलेंडर साल 2026 में अक्तूबर से दिसंबर महीने के बीच एक्सपायर होगा। इस तरह आप आसानी से अपने सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें