फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए क्या हैं पात्रता की शर्तें? जानिए यहां

Sun, 18 May 2025 05:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
What is the eligibility criteria of pm vishwakarma yojana - फोटो : AdobeStock
PM Vishwakarma Yojana: देश में गरीब शिल्पकारों और कामगारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनको स्वारोजगार की दिशा में बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र कारीगर और शिल्पकारों को 3 लाख रुपये का लोन भी प्रदान करती है। 3 लाख रुपये के लोन की राशि को कुल 2 चरणों में दिया जाता है। इसके अलावा इन लोगों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
What is the eligibility criteria of pm vishwakarma yojana - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जाता है, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। 18 साल से कम उम्र के लोग इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है। 

IRCTC: सिर्फ 6,635 रुपये में कर आइए अयोध्या में रामलला के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
विज्ञापन

3 of 5
What is the eligibility criteria of pm vishwakarma yojana - फोटो : AdobeStock

इन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ

  • जो लोग दर्जी हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • अगर आप मालाकार और धोबी हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं

4 of 5
What is the eligibility criteria of pm vishwakarma yojana - फोटो : AdobeStock
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What is the eligibility criteria of pm vishwakarma yojana - फोटो : AdobeStock
  • नाव निर्माता हैं
  • लोहार हैं
  • सुनार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें