फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सिर्फ 6,635 रुपये में कर आइए अयोध्या में रामलला के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Sun, 18 May 2025 02:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025: अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी तीर्थ स्थल पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको अयोध्या घुमाने के लिए एक सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025: पिछले साल राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से देश दुनिया से लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या में घूमने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों में इसे एक पवित्र नगरी बताया गया है। यह नगर सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व काफी ज्यादा है। भारत के इतिहास, धर्म, राजनीति और संस्कृति, अयोध्या इन सभी पहलुओं का केंद्र रहा है। यही नहीं अयोध्या कई ऐतिहासिक घटनाओं का भी साक्षी रहा है। अयोध्या मात्र केवल तीर्थ स्थल ही नहीं है बल्कि भारतीय सभ्यता, आस्था और एकता का प्रतीक भी है। अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी तीर्थ स्थल पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको अयोध्या घुमाने के लिए एक सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025 - फोटो : AdobeStock
पैकेज के तहत आपकी यात्रा को व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। इस पैकेज का नाम RAM LALA DARSHAN WITH LUCKNOW EX-CHANDIGARH है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा को कुल 3 रातों और 4 दिनों तक कराई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसकी शुरुआत 23 मई, 2025 को चंड़ीगढ़ से हो रही है। इस पैकेज में आपको लखनऊ और अयोध्या में घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड NCR004 है। 

4 of 5
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025 - फोटो : AdobeStock
वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा यात्रा करते समय आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package For Ayodhya 2025 - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का किराया इस प्रकार है

कंफर्ट 3AC
  • अकेले सफर करने पर 17895 रुपये
  • दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,235 रुपये
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,225 रुपये
स्टैंडर्ड स्लीपर क्लास
  • अकेले सफर करने पर  15,305 रुपये
  • दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,645 रुपये
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,635 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें