फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM VBRY: सरकार देगी पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये, जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें

Mon, 18 Aug 2025 01:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोग सवाल कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें क्या हैं? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock
15 अगस्त को लाल किले पर अपना भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद ही शानदार योजना के शुरू किए जाने का एलान किया है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश में रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा देना है। इस योजना का पहले नाम ईएलआई स्कीम था, जिसे बाद में बदलकर पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कर दिया गया। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के जरिए सरकार 3.30 करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचाना चाहती है। इस योजना का एलान सरकार ने 23 जुलाई 2024 को बजट पेश करते समय किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock
कई लोग सवाल कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें क्या हैं? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock
इस योजना का लाभ 18 से 60 साल की उम्र के बीच के लोग जो पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने जा रहे हैं उन्हें दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। लाभ लेने वाले कर्मचारी का एम्पलॉय प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन यानी ईपीएफओ से जुड़ना जरूरी है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा उनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ कर्मचारी और कंपनी दोनों को दिया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थी को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कुल 2 किस्तों में दी जाएगी। इसमें 6 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 7,500 रुपये की पहली किश्त दी जाएगी। वहीं 12 महीने की नौकरी पूरी होने के बाद दूसरी किस्त दी जाएगी।  

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें