फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Number Plates: क्या आप जानते हैं गाड़ियों की सफेद, पीली और हरे रंग की नंबर प्लेट में क्या अंतर होता है?

Wed, 30 Aug 2023 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Number Plate - फोटो : Social Media
देश में अधिकतर लोगों के पास निजी वाहन है। कहीं पर आवाजाही करने के लिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं। हर तरह के मोटर वाहनों पर आपने नंबर प्लेट लगा हुआ जरूर देखा होगा। गाड़ियों पर लगे ये नंबर प्लेट उनकी विशिष्ट पहचान को दर्शाने का काम करते हैं। दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और सभी मोटर वाहनों पर नंबर प्लेट को लगाया जाता है। अक्सर सड़क पर सफर करते समय या कहीं और आपने यह जरूर देखा होगा कि कुछ गाड़ियों पर सफेद रंग की नंबर प्लेट लगी होती, कुछ पर पीले रंग की तो कुछ पर हरे रंग की नंबर प्लेट को लगाया जाता है। ऐसे में क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर इन अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट के बीच का अंतर क्या है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ियों के सफेद और पीले नंबर प्लेटों के बीच क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

सफेद रंग की नंबर प्लेट

सफेद रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल निजी वाहनों में किया जाता है। सफेद रंग की नंबर प्लेट उन्हीं गाड़ियों के लिए जारी किया जाता है, जिन्हें व्यक्तिगत उपयोग के लिए खरीदा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ियों के सफेद और पीले नंबर प्लेटों के बीच क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

पीले रंग की नंबर प्लेट

पीले रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों के लिए इश्यू किया जाता है, जो कमर्शियल होती हैं। इसी वजह से टैक्सी, माल ढुलाई करने वाली गाड़ियां, ट्रक, टैंपू और दूसरी कमर्शियल गाड़ियों पर पीले रंग के नंबर प्लेट को लगाया जाता है।

4 of 5
गाड़ियों के सफेद और पीले नंबर प्लेटों के बीच क्या होता है अंतर? - फोटो : Istock

हरे रंग की नंबर प्लेट

हरे रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों के लिए इश्यू किया जाता है, जो इलेक्ट्रिक होती हैं। इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाली सभी गाड़ियों पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगी होती है। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस कारण सड़कों पर अब हरे रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock
वहीं एक खास तरह की नीली रंग की नंबर प्लेट भी होती है, जो कि विदेशी राजनयिकों के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा देश में कई और रंगों की नंबर प्लेट होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें