फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आपको पता है नॉर्मल, प्रीमियम और XP100 पेट्रोल के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Sun, 16 Apr 2023 03:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol - फोटो : Istock
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol: एक समय था जब फ्यूल के तौर पर केवल पेट्रोल और डीजल ही हुआ करते थे। हालांकि, वैज्ञानिक खोजों के चलते आज पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ सीएनजी, सोलर, बिजली का इस्तेमाल भी फ्यूल के रूप में किया जा रहा है। वैज्ञानिक खोजों के कारण फ्यूल के नए-नए विकल्प भी मिल रहे हैं। आज के समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल का उपयोग फ्यूल के रूप में किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पेट्रोल भी कई तरह के होते हैं। इसमें साधारण पेट्रोल, प्रीमियम पेट्रोल और 100XP ऑक्टेन वाला पेट्रोल शामिल है। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं कि साधारण, प्रीमियम और 100XP ऑक्टेन वाले पेट्रोल के बीच क्या अंतर है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol - फोटो : सोशल मीडिया
पेट्रोल की गुणवत्ता को ऑक्टेन में मापा जाता है। इसी के आधार पर पेट्रोल की क्वालिटी को तय किया जाता है। साधारण पेट्रोल का ऑक्टेन 87 होता है। वहीं प्रीमियम का 93 और 94 के बीच होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol - फोटो : Istock
इसके अलावा XP100 पेट्रोल का ऑक्टेन 100 होता है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि साधारण, नॉर्मल और XP100 पेट्रोल के बीच का अंतर उसकी गुणवत्ता को लेकर होता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन से यूं हीं अनइंस्टॉल कर देते हैं एप, तो जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें

4 of 5
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol - फोटो : Istock
आपकी गाड़ी में जितनी अच्छी क्वालिटी का पेट्रोल होगा। उसके भीतर के इंजन उतने ही दुरुस्त होकर काम करेंगे। इससे आपकी गाड़ी की लाइफ स्पैन काफी बढ़ जाएगी। इसके अलावा आपकी गाड़ी की पिकअप क्षमता और माइलेज पावर भी काफी अच्छी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Difference between normal, Premium and xtra premium petrol - फोटो : Istock
पेट्रोल की गुणवत्ता के आधार पर कीमत भी अलग अलग होती है। साधारण पेट्रोल की तुलना में आपको प्रीमियम और XP100 पेट्रोल के लिए ज्यादा कीमतों को अदा करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें