फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर? जानिए यहां

Fri, 04 Apr 2025 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: अक्सर कई यात्रियों का यह सवाल रहता है कि ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या अंतर होता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways: हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते भारतीय रेलवे ने अपना एक विशाल नेटवर्क पूरे देशभर में बना रखा है। यह नेटवर्क देश के हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को कई लोग देश की लाइफ लाइन भी कहते हैं। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें यात्रा करने का काफी सुविधाजनक, भरोसेमंद और किफायती साधन हैं। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों में कई तरह के कोच भी बना रखे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर - फोटो : Adobe Stock
अक्सर कई यात्रियों का यह सवाल रहता है कि ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या अंतर होता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर - फोटो : AdobeStock

थर्ड एसी 

थर्ड एसी क्लास के कोच बिल्कुल स्लीपर कोच की तरह होते हैं। थर्डी एसी कोच और स्लीपर क्लास के कोच में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है। इनमें केवल एक अंतर होता है एसी का, थर्डी एसी कोच में एसी लगे होते हैं। वहीं स्लीपर क्लास में एसी नहीं लगे होते हैं। इनमें बर्थ का सिटिंग प्लान 3-3-2 के आधार पर होता है। 

Indian Railways: टिकट खोने या फटने की स्थिति में क्या यात्री को ट्रेन से उतार सकता है टीटीई? जानिए नियम

4 of 5
ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर - फोटो : AdobeStock

सेकेंड एसी 

सेकेंड एसी के क्लास थोड़े अलग होते हैं। थर्ड एसी की तुलना में सेकेंड एसी क्लास के कोच में कई अंतर होते हैं। इसमें थर्ड एसी के मुकाबले सीटें कम होती हैं। सेकेंड एसी क्लास के कोच में बर्थ का सिटिंग प्लान 2-2-2 के आधार पर किया जाता है। इसमें मिडिल बर्थ नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी 

फर्स्ट एसी के कोच उन्हीं ट्रेनों में लगाए जाते हैं जो लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें होती हैं। इस कोच में आपको दो और चार सीटों की बर्थ मिलती है। इस क्लास में चार बर्थ वाली को केबिन कहते हैं और दो बर्थ वाली को क्रूप कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें