Tariff Kya Hota Hai: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते लंबे समय से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर टैरिफ क्या होता है और देश एक-दूसरे पर इसे लगाते क्यों हैं?
क्या होता है टैरिफ?
- टैरिफ दरअसल वह कर होता है, जो कोई देश दूसरे देश से आने वाले आयातित सामान पर लगाता है।
- इसका सीधा असर व्यापार, उद्योग, उपभोक्ता कीमतों और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है।