मोबाइल और इंस्टा रील पर चंद्रमा की फोटो को देखते हुए आपके भीतर उसको लेकर कौतूहल जरूर पैदा होता होगा। बीते दिनों इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारा। इस मिशन की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति में शुमार कर दिया। चंद्रमा लंबे समय से मानव सभ्यता के लिए उत्सुकता और रहस्य का विषय बना हुआ है। चंद्रयान, अपोलो और आर्टेमिस मिशन जो अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं। उनका लक्ष्य इन्हीं रहस्यों के बारे में जानना है। विज्ञान के अलावा पौराणिक कथाओं में हमने चंद्रमा को खूबसूरती और विभिन्न उपमाओं से भी जोड़ा है। पूर्णिमा के दिन तो चांद में एक विशेष आकर्षण रहता है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को रात में चंद्रमा से जुड़ी एक बेहद ही खास खगोलीय घटना होने जा रही है।