भारतीय समाज का ढांचा लंबे समय से पितृसत्तात्मक रहा है। हालांकि, आजादी के बाद से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई संवैधानिक अधिकार दिए गए। इसके अलावा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत करना है। इन्हीं सब प्रयासों के चलते देश में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज के समय देश के विकास में महिलाएं भी पुरुष के समान ही भागीदार बन रही हैं।
इसी सिलसिले में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। ओडिशा राज्य में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।