IPL 2025 Ticket Scam: अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो मौजूदा समय में आपकी नजर आईपीएल-2025 के बचे हुए मैचों और फाइनल मैच की तरफ ही होगी। लोग चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा टीम फाइनल का मैच खेले और वो इसके गवाह बने यानी स्टेडियम में बैठकर फाइनल मैच देखें। इस बार आईपीएल- 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऐसे में लगभग हर क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि उसको फाइनल मुकाबला देखने का टिकट कैसे भी करके मिल जाए। पर यहां पर एक बात का ध्यान रखना है कि आप आईपीएल के फाइनल मुकाबले का टिकट खरीदिए, लेकिन ये भी जान लीजिए कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...