Sanjeevani Yojana: दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा एलान किया है। दिल्ली के बुजुर्गों के लिए उनकी सरकार संजीवनी योजना लेकर आई है। संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि बुजुर्ग किसी भी सामाजिक वर्ग से आते हों, फिर चाहे वो अमीर हों या गरीब, सबका मुफ्त इलाज होगा।
इस स्कीम में एपीएल या बीपीएल की कोई लिमिट नहीं होगी। हालांकि, अभी इस योजना की घोषणा की गई है। इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में अगर उनकी सरकार बनती है तो संजीवनी योजना को पास किया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -