Online Shopping Alert: आज के समय में हम अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि हम ये भूल जाते हैं कि हमें खुद का भी ख्याल रखना होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम किसी भी बीमारी का आसानी से शिकार हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है अच्छा खानपान खाया जाए, वर्कआउट किया जाए, पूरी नींद ली जाए आदि। लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं और इसकी वजह से उन्हें अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यही नहीं, बीमारी से बचने के लिए दवा का भी सेवन करना पड़ता है, जिन्हें अब लोग ऑनलाइन भी मंगवा लेते हैं। ऑनलाइन दवा मंगवाना तो आसान है, लेकिन अगर किसी कारण दवाओं को रिटर्न करना पड़ता है, तो फिर रिफंड को लेकर आपको खासी दिक्कतों को सामना तक करना पड़ सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ऑनलाइन मंगाई दवा को वापस करने के बाद रिफंड पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...