केंद्र सरकार ग्रामीणों और किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से कई योजनाएं लोगों के लिए वरदान भी साबित हो रही हैं। सरकार की इन लाभकारी योजनाओं में से एक है पीएम स्वामित्व योजना। इस योजना के तहत गांव के उन लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिलता है, जिनके पास अपनी जमीन के जरूरी कागजात नहीं हैं। सिर्फ यही नहीं सरकार ऐसे लोगों की जमीनों को रिकॉर्ड में लेकर आएगी। देश के कई राज्यों और उनके ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे न जाने कितने लोग रहते हैं, जिनके पास उनकी जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कोई जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना उन लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक तय कर रही है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि पीएम स्वामित्व योजना की शुरुआत कब हुई थी और कौन से लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं...