फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: कोरोना का कहर झेलने के बाद भी शानदार रहा ये साल, कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार

Mon, 20 Dec 2021 12:48 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दिसंबर चल रहा है यानी साल का आखिरी महीना। इसके बाद नया साल 2022 आ जाएगा। लेकिन 2021 में कुछ ऐसे आविष्कार हुए, जो सबसे ताजे इतिहास बन जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण 2020 की तरह साल 2021 भी शुरुआत से ही सभी के लिए त्रासदी से भरा रहा। इसके बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में कई नए-नए आविष्कार हुए हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी हो या चिकित्सा, कई क्षेत्रों में इस साल इंसानों को सफलता मिली है। कोरोना महामारी के चलते एक तरफ जहां लोग घरों में कैद हो गए, वहीं कई ऐसे आविष्कार भी हुए, जिन्होंने लोगों को हैरत में डाल दिया। कोरोना (2020) और मलेरिया की वैक्सीन (2021) से लेकर गैजेट्स तक ऐसे आविष्कार सामने आए जिनसे इंसानों के जीवन जीने के तरीके में काफी बदलाव आए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका आविष्कार 2021 में हुआ है, तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कोरोना वैक्सीन 
हालांकि कोरोना वैक्सीन 2020 में ही बन गई थी लेकिन इसका जिक्र करना जरूरी है, क्योंकि उस साल दो या तीन ब देश ही इसे बना पाए थे। जब 2021 आया तब करीबन हर देश के पास वैक्सीन थी।
विज्ञापन

3 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मलेरिया का टीका 
काफी सालों के परिश्रम के बाद आखिरकार मलेरिया का टीका बना लिया गया। इसे ब्रिटेन की टीका निर्माता कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने विकसित किया है। मॉस्क्विरिक्स एक ऐसा टीका है जो मलेरिया से सुरक्षा में मदद के लिए छह सप्ताह से 17 माह की आयु के बच्चों को दिया जाता है। इससे हेपेटाइटिस बी वायरस से लिवर के संक्रमण से सुरक्षा में मदद मिलती है।

4 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कोरोना च्युइंग गम
इस साल एक ऐसे च्युइंग गम का विकास हुआ है जो पौधे से उगाए गए प्रोटीन के माध्यम से SARS-CoV-2 वायरस को ट्रैप करने का काम करता है और इसके ट्रांसमिशन को भी नियंत्रित करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बच्चों को जन्म देंगे रोबोट
विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि इंसानों की तरह काम करने वाले रोबोट तक को बना दिया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोबोट अब बच्चों को भी जन्म दे सकेंगे। अमेरिका के वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala
सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
इस साल सैमसंग ने मार्केट में नया गैजेट निकाल कर अपने ग्राहकों को सरप्राइज कर दिया था। सैमसंग का ये नया गैजेट है फोल्डेबल स्मार्टफोन। मार्केट में इस तरह का ये पहला स्मार्टफोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस साल कई क्षेत्रों में हुए आश्चर्यजनक आविष्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Tata Motors
जापान की अनोखी बस 
इस साल जापान ने ऐसी बस बनाई है जो रेल की पटरी और सड़क दोनों जगह चलेगी। इसे ड्यूल मोड व्हीकल का नाम दिया गया है। इसी साल क्रिसमस से ये बस जापान के दो राज्यों के बीच चलाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें