फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में हर महीने आएंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन?

Sun, 05 Mar 2023 11:50 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है, ताकि खेती किसानी करते समय उनको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अक्सर देखने को मिलता है कि किसानों के पास एक उम्र के बाद आमदनी करने का कोई जरिया नहीं बचता। उम्र के इस पड़ाव पर उनसे मेहनत भी नहीं होती। ऐसे में कई तरह के आर्थिक संकट उनको घेर लेते हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इस स्कीम में कुछ पैसों को निवेश करना जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आप 18 से 40 साल की बीच की आयु में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करते समय उम्र के मुताबिक 55 से 200 रुपये हर महीने निवेश करने होते हैं। वहीं जब किसान की आयु 60 वर्ष की हो जाती है। उसके बाद उनको हर महीने 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलती है। 

Holi 2023: होली के दिन कहीं खराब न हो जाए आपकी कार का रंग, ऐसे रखें उसको सुरक्षित

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन है। अगर आपके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए इजिप्ट की सैर, सिर्फ खर्च करने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें