PM Jeevan Jyoti Bima Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार स्कीमों का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के लोगों को टर्म इंश्योरेंस कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम में आप महज 436 रुपये का निवेश करके 2 लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस स्कीम में प्रीमियम जमा करने के बाद आप अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -