दुनियाभर में किसी देश की ताकत और उसका वैश्विक प्रभाव कितना है यह जानने के लिए उस देश की पासपोर्ट रैंक कितनी है एक अच्छा पैमाना है। पासपोर्ट रैंकिंग की जब बात आती है तो सिंगापुर और जापान का नाम सबसे ऊपर शुमार होता है। दरअसल, पासपोर्ट रैंक इस बारे में बताने का काम करती है कि उस देश के लोग बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के कितने देशों में यात्रा कर सकते हैं।
वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर पासपोर्ट की रैंक कैसे तय की जाती है? रैंक तय किए जाने की प्रक्रिया में किन किन पैमानों को शामिल किया जाता है? वहीं जिन देशों का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली होता है उनको क्या क्या फायदे मिलते हैं? पासपोर्ट की रैंक तय करने के लिए कई वैश्विक संस्थाएं काम करती हैं। इनमें Henley Passport Index काफी लोकप्रिय है।