फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nifty: क्या होता है निफ्टी, कैसे करता है ये काम? आसान भाषा में समझें सबकुछ

Sun, 10 Apr 2022 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Istock
What Is Nifty: शेयर मार्केट का जब भी जिक्र होता है। उस दौरान निफ्टी का नाम अवश्य लिया जाता है। हम में से कई लोगों ने निफ्टी शब्द को कहीं न कहीं जरूर सुना होगा। अक्सर निफ्टी सूचकांक का जिक्र समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर निफ्टी होता क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। निफ्टी में हो रहे उतार चढ़ाव से इस बारे में आसानी से जाना जा सकता है कि स्टॉक मार्केट का व्यवहार कैसा है? भारत में कई लोग निफ्टी के इंडेक्स फंड में निवेश करते हैं। इसमें होने वाले उतार चढ़ाव से निवेशकों को फायदा और नुकसान होता है। इसी वजह से बड़े बड़े निवेशकों की नजर इस सूचकांक पर हमेशा बनी रहती है। अगर निफ्टी में एक बड़ी गिरावट आती है। उस दौरान निवेशकों को बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं क्या होता है निफ्टी और कैसे करता है ये काम?
विज्ञापन

2 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Pixabay

क्या होता है निफ्टी

निफ्टी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है। निफ्टी में देश की कुल 50 कंपनियों को इंडेक्स किया जाता है। इन कंपनियों का चुनाव देश के 12 अलग अलग सेक्टर से किया जाता है। निफ्टी शब्द नेशनल और 50 से मिलकर बना है। निफ्टी को निफ्टी 50 के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Pixabay
इसकी शुरुआत साल 1994 में की गई थी। निफ्टी में हो रहे उतार चढ़ाव से बाजार के विषय में पता चलता है कि उसका रुख किस दिशा में जा रहा है। निफ्टी की गणना भी सेंसेक्स की तरह फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर की जाती है।

4 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Pixabay
निफ्टी का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 50 है। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एक इंडेक्स है। निफ्टी में इंडेक्स कंपनियां जब अच्छा प्रदर्शन करती हैं। उस दौरान देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ता है। इससे देश की उत्पादन क्षमता बढ़ती है। इस कारण देश के भीतर रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और लोगों को नौकरियां मिलती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Pixabay
इस इंडेक्स में लिस्टेड कंपनियों के शेयर को सबसे ज्यादा खरीदा और बेचा जाता है। निफ्टी में लिस्टेड कंपनियों के शेयर प्राइस को जब सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। उस दौरान निफ्टी की वैल्यू बढ़ती है। वहीं जब उसे ज्यादा बेचा जाता है। उस दौरान उसकी वैल्यू नीचे गिरने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
What is Nifty How it Works - फोटो : Istock
वर्तमान समय में निफ्टी की वैल्यू 17,784 पर चल रही है। कोरोना महामारी के बाद से निफ्टी की वैल्यू में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें