देश के हर वर्ग के लोगों की हितों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें तमाम तरह की योजनाएं चला रही हैं। कुछ योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, तो कुछ राज्य सरकारें अपने राज्य के लोगों के लिए शुरू करती हैं। इसी कड़ी में बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। नीतीश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपना स्वरोजगार खोलने के लिए सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार की तरफ से बेरोजगार युवाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 10 लाख रूपये तक का कर्ज दिया जाता है। अगर आप भी अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना के तहत लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में सबकुछ...