फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Samridhi Yojana: क्या है सरकार की किसान समृद्धि योजना और कैसे करें इस स्कीम में आवेदन? जानें यहां

Thu, 27 Feb 2025 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kisan Samridhi Yojana: किसानों को खेतों की सिंचाई करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार किसान समृद्धि योजना का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान समृद्धि योजना - फोटो : Freepik
Kisan Samridhi Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको झारखंड सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान समृद्धि योजना है। किसानों को खेतों की सिंचाई करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए झारखंड सरकार किसान समृद्धि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में मदद कर रही है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के किसानों को सौर ऊर्जा चालित सिंचाई इकाइयां देती है। ऐसे में किसान बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किसान समृद्धि योजना - फोटो : Freepik

किन किसानों को मिलता है इस योजना का लाभ

किसान समृद्धि योजना का संचालन झारखंड सरकार कर रही है। इस कारण झारखंड में रहने वाले किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किसी दूसरे राज्य के किसान इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
किसान समृद्धि योजना - फोटो : Freepik
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास खेती योग्य भूमि होनी जरूरी है। इसके अलावा किसानों के पास सौर ऊर्जा उपकरण को लगाने के लिए पर्याप्त जगह और संसाधन भी होना जरूरी है। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं तभी आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा। 

PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

4 of 5
किसान समृद्धि योजना - फोटो : Freepik

ऐसे करें किसान समृद्धि योजना में आवेदन 

किसान समृद्धि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह कि दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ksy.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock
स्कीम में आवेदन करते समय किसानों के राशन कार्ड और आधार कार्ड का ई-केवाईसी होगा। इसके बाद ही किसान इस स्कीम का लाभ ले सकेंगे। किसान समृद्धि योजना के अतंर्गत किसानों को 2 हॉर्सपवार मोटर वाले सिंचाई उपकरण के साथ-साथ 5 हॉर्सपावर मोटर वाले सिंचाई उपकरण भी दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें