Indian Railways Auto Upgradation Rule: हमारे देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। अन्य साधनों की तुलना में ट्रेन में सफर करना ज्यादा सुविधाजनक और किफायती विकल्प है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। देश में कई लोग ट्रेन में स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं। वहीं आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। भारतीय रेलवे के इस नियम के अंतर्गत अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में बुक है तो वह अपग्रेड होकर एसी कोच में जा सकता है। भारतीय रेलवे के इस नियम का नाम ऑटो अपग्रेडेशन रूल है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -