फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: स्लीपर क्लास का टिकट मुफ्त में हो जाएगा एसी में अपग्रेड, ट्रेन टिकट बुक करते समय करें ये काम

Fri, 20 Jun 2025 02:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको भारतीय रेलवे की फ्री अपग्रेडेशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे के इस सुविधा के तहत आपका स्लीपर क्लास का टिकट बिना एक रुपये दिए एसी कोच में अपग्रेड हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
indian railway auto upgradation rule - फोटो : AdobeStock
किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग ट्रेनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय ट्रेनें यात्रा का काफी सुविधाजनक, सुलभ और किफायती साधन हैं। भारतीय रेलवे का देशभर में बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। हर रोज करोड़ों यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा ह। इसके अलावा भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं भी शुरू करता रहता है।

इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे की फ्री अपग्रेडेशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे के इस सुविधा के तहत आपका स्लीपर क्लास का टिकट बिना एक रुपये दिए एसी कोच में अपग्रेड हो सकता है। भारतीय रेलवे की इस सुविधा के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
indian railway auto upgradation rule - फोटो : AdobeStock
स्लीपर क्लास का टिकट एसी में अपग्रेड ऑटोमैटिक अपग्रेडेशन नियम के अंतर्गत किया जाता है। खास बात यह है कि इसके लिए न आपको कोई प्रक्रिया फॉलो करनी होती है और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होता है।  
विज्ञापन

3 of 5
indian railway auto upgradation rule - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको टिकट बुक करते समय अपग्रेड के विकल्प का चयन करना होता है। भारतीय रेलवे का ऑटो अपग्रेडेशन नियम उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो कम बजट में बेहतर सुविधा मिलने का अवसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 

4 of 5
indian railway auto upgradation rule - फोटो : Adobe Stock
इस बात का ध्यान रखें कि आपका टिकट तभी अपग्रेड होगा जब एसी कोच में सीटें खाली होंगी। अगर एसी क्लास में सीटें खाली नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपका टिकट अपग्रेड नहीं हो पाएगा। यह सुविधा पूरी तरह उपलब्धता के आधार पर निर्भर करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Auto Upgradation Rule - फोटो : Adobe Stock
अगर आपने टिकट बुक करते समय अपग्रेड के विकल्प का चयन किया है तो यात्रा करने से कुछ घंटे पहले जब ट्रेन का चार्ट तैयार होता है उस समय आपको इस बारे में पता चला जाएगा कि टिकट अपग्रेड हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें