फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: जारी हुई पीएम आवास योजना की पहली किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में पैसे पहुंचे या नहीं

Fri, 20 Jun 2025 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Awas Yojana: आज यानी 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री ने बिहार से शहरी पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी की जिसा लाभ हजारों लाभार्थियों को मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
(फाइल फोटो)पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई। - फोटो : पीटीआई
Pradhan Mantri Awas Yojana 1st Kist Release: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं को शुरू करने का उद्धेश्य एक ही होता है कि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजना का लाभ पहुंच सके। इसी क्रम में अगर देखें तो भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। इस योजना के तहत उन लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद की जाती है जिन लोगों के पास पक्के मकान नहीं हैं। इसके अलावा जो लोग घर नहीं बनवा सकते उन्हें घर बनवाकर दिए जाने का प्रावधान है।

जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, आज बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के 53 हजार 666 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त हस्तांतिरत की। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको भी ये लाभ मिला होगा जिसे आप चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock
जारी की गई पहली किस्त
  • दरअसल, आज यानी 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और साथ ही शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में कुल 51 हजार करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की। ये लाभ 53 हजार 666 लाभार्थियों को मिला। यही नहीं,  इसके अलावा 6 हजार 684 शहरी गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश भी कराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें चेक आपके खाते में आए हैं पैसे या नहीं:-

नंबर 1
  • अगर आप भी इस पीएम आवास योजना से जुड़े हैं तो आज जारी हुई पहली किस्त का मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आया होगा। दरअसल, बिहार के जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में पहली किस्त भेजी गई। संबंधित विभाग की तरफ से उन्हें किस्त मिलने का मैसेज उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आप इस मैसेज को देखकर किस्त का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी आपके खाते में पैसे आने का मैसेज आपको दिया जाता है।

4 of 5
पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अगर किसी कारण आपको विभाग की तरफ से और बैंक की तरफ से भी किस्त जारी होने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं जिससे आपको किस्त का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • वहीं, अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक की शाखा में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। इसके अलावा आप अपने बैंक के मिस्ड कॉल नंबर (ये वो नंबर होते हैं जिन पर मिस्ड कॉल करने से खाते का बैलेंस और आखिरी कुछ ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मोबाइल पर मैसेज द्वारा मिल जाती है) पर कॉल करके भी किस्त का पता कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें