फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horsepower Rule: नहीं पता होगा क्या होता है हॉर्सपावर? यहां जान लें ये काम की बात

Sat, 15 Mar 2025 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ियों के इंजन की पावर को हॉर्सपावर में चिह्नित करते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे हॉर्सपावर होता क्या है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
Horsepower: आमतौर पर हम अपने जीवन में कई ऐसी चीजों को देखते हैं या कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनके बारे में हमें कई बार पता भी नहीं होता। जैसे, हॉर्सपावर को ही ले लीजिए। आपने कई बार ये शब्द गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होते हुए सुना होगा जिसमें हॉर्सपावर की बात होती है। जैसे, किस गाड़ी का इंजन कितने हॉर्सपावर का है आदि। पर क्या आप ये जानते हैं कि इस हॉर्सपावर का अविष्कार हुआ कैसे?

इसलिए अगर आप भी हॉर्सपावर के बारे में नहीं जानते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि हॉर्सपावर क्या होता है? इसका नियम क्या है और किसने इसका आविष्कार किया है? आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
हॉर्सपावर होता क्या है?
  • वैज्ञानिक जेम्स वॉट ने हॉर्सपावर का आविष्कार किया। उन्होंने घोड़े को एक रस्सी से बांधकर दूसरी तरफ से पुली के जरिए उस पर वजन बांधा। घोड़े को उस भार को एक सेकेंड में एक फुट ऊपर उठाने के आधार पर ही हॉर्सपावर का मानक तय किया गया। इस प्रयोग से उन्होंने हॉर्सपावर का मानक तय किया।
विज्ञापन

3 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हॉर्सपावर से जेम्स वॉट ने अपने स्टीम इंजन की शक्ति की तुलना घोड़ों की शक्ति से की। इस प्रयोग से जेम्स वॉट ने ये तय किया कि एक हॉर्सपावर उस शक्ति के बराबर होता है, जो 550 पाउंड के वजन को एक सेकेंड में एक फुट ऊपर उठा दे। इसका मतलब होता है कि एक हॉर्सपावर की शक्ति 33 हजार पाउंड वजन को एक मिनट में एक फुट तक उठाने में सक्षम होती है। यहां ये भी जान लें कि एक हॉर्सपावर को 746 वॉट के बराबर होती है।

4 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है? - फोटो : Freepik
ये बात भी जान लें
  • ये सभी जानते हैं कि घोड़ा बहुत ताकतवर जानवर होता है जो काफी तेज दौड़ता है जिसकी वजह से वो लंबी दूरी का सफर आसानी से तय कर लेते हैं। वहीं, पहले के समय में जब यातायात के साधन के तौर पर मोटर गाड़ियां नहीं होती थी। तब ऐसे में लोग एक जगह से दूसरी जगहों पर जाने के लिए घोड़ों का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • यही नहीं, लोग एक देश से दूसरे देशों में जाने के लिए भी घोड़ों का ही इस्तेमाल करते थे। ऐसे में घोड़ों की ताकत को देखते हुए गाड़ियों के इंजन की पावर यूनिट हॉर्सपावर में रखी गई। इसके बाद से आज भी हम गाड़ियों के इंजन की पावर को हॉर्सपावर में चिह्नित करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें