फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आपको पता है टीटीई और टीसी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Thu, 16 Mar 2023 11:06 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What is Difference Between TTE and TC - फोटो : Istock
What is Difference Between TTE and TC: देश में एक बड़ी आबादी रोजाना ट्रेनों में सफर करती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेल नेवटर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने से पहले हमको टिकट लेना जरूरी है। अगर आप बिना ट्रेन टिकट के भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। आपकी ट्रेन टिकट को टीटीई चेक करता है। वहीं अक्सर लोग टीटीई और टीसी के बीच काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आपको भी टीटीई और टीसी के बीच का अंतर नहीं पता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
What is Difference Between TTE and TC - फोटो : Istock
टीटीई से तात्पर्य ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर से है। टीटीई का काम ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की टिकट को चेक करना है। इनकी न्यूक्ति देश में चल रही प्रीमियम ट्रेनों से लेकर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
What is Difference Between TTE and TC - फोटो : Istock
टीटीई का काम ट्रेन टिकट की जांच करने के अलावा अगर कोई यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहा है। ऐसे में उनसे जुर्माना वसूलना भी है। इनके पास यह अधिकार होता है कि अगर कोई यात्री कंफर्म रिजर्वेशन होने के बाद भी यात्रा नहीं कर रहा है। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ करिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए कितना आएगा खर्चा

4 of 5
What is Difference Between TTE and TC - फोटो : Istock
इस स्थिति में टीटीई उस सीट को आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलॉट कर सकता है। वहीं टीसी से तात्पर्य टिकट कलेक्टर से है। टीटीई जहां ट्रेन के अंदर टिकटों की चेकिंग करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What is Difference Between TTE and TC - फोटो : Istock
वहीं टीसी प्लेटफॉर्म पर घूम रहे यात्रियों की टिकट को चेक करता है। टीसी की ड्यूटी प्लेटफॉर्म के अलावा निकास एवं प्रवेस द्वार पर भी लगाई जाती है। इनके पास यह अधिकार होता है कि अगर आपके पास प्लेटफॉर्म या ट्रेन टिकट नहीं है। इस स्थिति में यह आपसे जुर्माना वसूल सकते हैं।

AC Tips: गर्मियों में एसी चलाने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना करना पड़ सकता है बड़े नुकसान का सामना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें