What is Difference Between TTE and TC: देश में एक बड़ी आबादी रोजाना ट्रेनों में सफर करती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय रेल नेवटर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने से पहले हमको टिकट लेना जरूरी है। अगर आप बिना ट्रेन टिकट के भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। आपकी ट्रेन टिकट को टीटीई चेक करता है। वहीं अक्सर लोग टीटीई और टीसी के बीच काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आपको भी टीटीई और टीसी के बीच का अंतर नहीं पता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।